Home Bihar अररिया के तीन खिलाड़ियों का चयन बिहार अंडर-19 कैंप के लिए हुआ,जिला संघ ने दी बधाई

अररिया के तीन खिलाड़ियों का चयन बिहार अंडर-19 कैंप के लिए हुआ,जिला संघ ने दी बधाई

by Khelbihar

अररिया। बिहार क्रिकेट संघ (BCA) द्वारा आगामी अंडर-19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी एवं फिटनेस/स्किल कैंप के लिए कुल 70 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। जारी सूची में अररिया जिले के तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को जगह मिली है।

अररिया से कृष कुमार, अमन राज और शिवम कुमार झा का चयन शॉर्टलिस्ट खिलाड़ियों में हुआ है। इन तीनों खिलाड़ियों के चयन से जिले के क्रिकेट प्रेमियों और खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है।

IMG-20260501-WA0009 अररिया के तीन खिलाड़ियों का चयन बिहार अंडर-19 कैंप के लिए हुआ,जिला संघ ने दी बधाई

अररिया जिला क्रिकेट संघ की ओर से तीनों खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई हैं। संघ ने उम्मीद जताई कि ये खिलाड़ी आगामी चयन प्रक्रिया में शानदार प्रदर्शन कर बिहार की अंडर-19 टीम में अपनी जगह पक्की करेंगे।अररिया के लिए यह उपलब्धि जिले में क्रिकेट की बढ़ती प्रतिभा और बेहतर भविष्य का संकेत है।

file_00000000ad74820b85a931181bd5bfc4 अररिया के तीन खिलाड़ियों का चयन बिहार अंडर-19 कैंप के लिए हुआ,जिला संघ ने दी बधाई

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े