खगड़िया के 3 खिलाड़ियों का बिहार अंडर-19 SGFI टीम में चयन,खेल प्रेमियों में खुशी की लहर।

खगड़िया। जिले के खेल जगत के लिए गर्व की बात है कि खगड़िया के तीन होनहार खिलाड़ियों का चयन बिहार अंडर-19 एसजीएफआई टीम में हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में उत्कर्ष आनंद, विकास कुमार एवं विद्यानंद शामिल हैं। बिहार की टीम प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मध्य प्रदेश रवाना हो गई है।

तीनों खिलाड़ियों के चयन से खगड़िया जिले के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खगड़िया जिला क्रिकेट लीग टूर्नामेंट कमिटी के चेयरमैन सदानंद प्रसाद, जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बाबूलाल शौर्य, उपाध्यक्ष बिनोद कुमार, सचिव देवराज कुमार, संयुक्त सचिव संतोष कुमार, कोषाध्यक्ष बिट्टू कुमार, विद्यानंद शर्मा, खिलाड़ी प्रतिनिधि रजनीश कुमार, रिपु कुमार, विक्की कुमार, सुमित सूरी, अजय कुमार, बीसीसीआई लेवल-ए कोच कर्मवीर कुमार, बिहार क्रिकेट संघ के अंपायर दीपक कुमार एवं मनोहर कुमार तथा खगड़िया जिला क्रिकेट संघ के अंपायर संदीप कुमार राज एवं बिनोद झा सहित अन्य खेलप्रेमियों ने तीनों खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

सभी ने उम्मीद जताई कि तीनों खिलाड़ी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर बिहार और खगड़िया जिले का नाम रोशन करेंगे।तीनों खिलाड़ियों को बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

BCA अध्यक्ष हर्ष वर्धन ने बिहार सैयद मुश्ताक अली टीम से की मुलाक़ात।

पटना, 10 नवंबर 2026: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के अध्यक्ष श्री हर्ष वर्धन ने मंगलवार…

1 day ago

बिहार अंडर-19 क्रिकेट टीम के कोच नियुक्त हुए अमित कुमार

पटना। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा 70वीं राष्ट्रीय विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता (अंडर-19 बालक वर्ग) के…

2 days ago