बिहार खेल न्यूज़

बाबू वीर कुंवर सिंह गोल्ड कप अंडर-13 टूर्नामेंट में थंडर स्ट्राइकर्स अंतिम 8 में,ट्रैम्फैंट सीसी भी जीता।

पटना। सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में श्रीकृष्णा क्रिकेट मैदान, खेमनीचक में आयोजित प्लानेट इंटीरियर एंड कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड प्रायोजित 8वीं बाबू वीर कुंवर सिंह गोल्ड कप अंडर-13 स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को खेले गए राउंड-वन मुकाबले में ट्रैम्फैंट सीसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुदय क्रिकेट एकेडमी को 38 रन से हरा दिया। वहीं टूर्नामेंट का चौथा प्री क्वार्टरफाइनल मैच में थंडर स्ट्राइकर्स 9 विकेट से जीत दर्ज कर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

पहला मैच

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रैम्फैंट सीसी ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 171 रन बनाए। प्रियांशु कुमार यादव ने केवल 37 गेंदों में 10 चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 71 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उनके अलावा आकर्ष राज ने 16, अंशु यादव ने 17, अर्पित राज ने 19 और अभिजीत राज ने 14 रन का योगदान दिया। सुदय की ओर से आशु ने 4 विकेट, जबकि पियूष और करन ने दो-दो विकेट हासिल किए।

172 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुदय क्रिकेट एकेडमी की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 133 रन ही बना सकी। चिराग झा ने 35 और स्पर्श ने 32 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। ट्रैम्फैंट की ओर से समर और मयंक ने दो-दो विकेट चटकाए, जबकि दक्ष पांडे, आदर्श, प्रियांशु कुमार यादव और रौणित वरणवाल ने एक-एक विकेट लिया। अपने हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्रियांशु कुमार यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 71 रन की नाबाद पारी खेलने के साथ चार ओवर में 12 रन देकर एक विकेट भी अपने नाम किया।

संक्षिप्त स्कोर

ट्रैम्फैंट सीसी: 20 ओवर में 171/8, आकर्ष राज 16, अंशु यादव 17, अभिजीत राज 14, अर्पित राज 19, प्रियांशु कुमार यादव नाबाद 71, अतिरिक्त 23, आशु 4/21, पियूष 2/29, करन 2/12.

सुदय क्रिकेट एकेडमी’ 20 ओवर में 133/8, स्पर्श 32, चिराग झा 35, इशु साहिल 15, अतिरिक्त 27, समर 2/18, मयंक 2/18, दक्ष पांडे 1/15, आदर्श 1/31, प्रियांशु कुमार यादव 1/12, रौणित वरणवाल 1/13.

थंडर स्ट्राइकर्स ने 8 विकेट से दर्ज की जीत

टूर्नामेंट के चौथे प्री-क्वार्टरफाइनल मुकाबले में थंडर स्ट्राइकर्स ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए ट्रैम्फैंट रेड को 8 विकेट से पराजित कर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया। ट्रैम्फैंट रेड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन थंडर स्ट्राइकर्स के गेंदबाजों के सामने उसकी पूरी टीम 18.1 ओवर में मात्र 71 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से शाश्वत ने सर्वाधिक 28 रन बनाए, जबकि 15 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। थंडर स्ट्राइकर्स के लिए मीहिर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट मात्र 10 रन देकर झटके। प्रिंस कुमार ने 2 विकेट, जबकि हिमांशु और नंदन शरण ने एक-एक विकेट हासिल किया।

72 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए थंडर स्ट्राइकर्स ने सिर्फ 7.4 ओवर में 2 विकेट खोकर 72 रन बना लिए। दीप बाबू ने 12 रन, सम्राट देव सिंह ने नाबाद 16 और बटलर ने नाबाद 13 रन बनाकर टीम को आसान जीत दिलाई। ट्रैम्फैंट रेड की ओर से प्रत्यय अमृत ने दोनों विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार घातक गेंदबाजी करने वाले मीहिर को दिया गया, जिन्होंने 6 विकेट लेकर मैच का रुख पूरी तरह थंडर स्ट्राइकर्स के पक्ष में मोड़ दिया।

संक्षिप्त स्कोर

ट्रैम्फैंट रेड: 18.1 ओवर में 71/10, शाश्वत 28, अतिरिक्त 15, मीहिर 6/10, प्रिंस कुमार 2/16, हिमांशु 1/13, नंदन शरन 1/10.

थंडर स्ट्राइकर्स: 7.4 ओवर में 72/2, दीप बाबू 12, सम्राट देव सिंह नाबाद 16, बटलर नाबाद 13, अतिरिक्त 23, प्रत्यय अमृत 2/28.

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बक्सर जिला बॉल बैडमिंटन संघ पुनर्गठित

बक्सर : जिला बॉल बैडमिंटन संघ की कार्यकारिणी समिति का गठन बिहार बॉल बैडमिंटन संघ…

1 day ago

स्काई स्पोटर्स और एसपीएस सीसीसी बाबू वीर कुंवर सिंह अंडर-13 गोल्ड कप के क्वार्टरफाइनल में

पटना। सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में श्रीकृष्णा क्रिकेट मैदान, खेमनीचक में आयोजित प्लानेट…

1 day ago

पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग: वाईएसी सिटी और सिविल ऑडिट सेमीफाइनल में

अश्विनी कुमार का तूफानी शतक, सिविल ऑडिट ने जीएसी को हराया पटना, 8 जुलाई। पटना…

2 days ago

BCA अध्यक्ष हर्षवर्धन को UK संसद ने “ग्लोबल प्रेस्टिज अवॉर्ड” से किया सम्मानित।

पटना : बीते 26 जून 2026 को BCA अध्यक्ष हर्षवर्धन को UK संसद में सम्मानित…

2 days ago

बिहार कैम्ब्रीज क्रिकेट एकेडमी बाबू वीर कुंवर सिंह गोल्ड कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में

शुभम बने प्लेयर ऑफ द मैच पटना। सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में श्रीकृष्णा…

3 days ago

मालसलामी सीसी पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के फाइनल में

सेमीफाइनल में साधनापुरी सीसी को 9 विकेट से हराया, यश राज चमके पटना, 7 जुलाई।…

3 days ago