सीतमढ़ी जिला क्रिकेट लीग में टाइनी टॉट्स ने संत जोसेफ को 5 विकेट से हराया।
सीतामढ़ी 04 मार्च: सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आज जानकी स्टेडियम मे 13 वा दिन का मैच संत जोसेफ और टाइनी टॉट्स के बीच खेला गया । जिसमे संत जोसेफ के कप्तान दीपक दिलेर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए संत जोसेफ की टीम ने 29.1 ओवर में 113 रन 10 विकेट खोकर बनाए। जवाब में उतरी टाइनी टॉट्स की टीम 16.3 ओवर में 114 रन बनाए। इस प्रकार टाइनी टॉट्स ने यह मुकाबला 5 विकेट से जीत लिया । आज के मैच का उदघाटन सीईओ श्याम किशोर प्रसाद के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया ।
आज के मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार टाइनी टॉट्स के कप्तान अनुराज कुमार को 4 विकेट लेने के लिए वरिष्ठ खिलाड़ी सावन युदवंशी ने प्रदान किया । आज के मैच का अंपायर अमरेश कुमार झा एवं अक्षय कुमार तथा स्कोरर नंदनी थी। और वही कन्वेनर विवेक कुमार मिश्रा के द्वारा मैच का संचालन कराया गया । इस अवसर पर पंकज कुमार सिंह उपस्थित रहे।
Share this content:



Post Comment