Home Bihar रणजी ट्रॉफी में कल बिहार और अरुणाचल प्रदेश के बीच होगी भिड़ंत।

रणजी ट्रॉफी में कल बिहार और अरुणाचल प्रदेश के बीच होगी भिड़ंत।

by Khelbihar

पटना 02 मार्च: बीसीसीआई के तत्वाधान में आयोजित रणजी ट्रॉफी सीजन 2022 में कल कोलकाता में बिहार की टीम अरुणाचल प्रदेश के साथ भिड़ेगी।

प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक सह प्रवक्ता कृष्णा पाटिल ने बताया कि बिहार के खेले गए पहले दोनों रणजी ट्रॉफी मुकाबला ड्रा रहा।

वहीं अरुणाचल प्रदेश के साथ बिहार का इस सीजन में रणजी ट्रॉफी का आखिरी मुकाबला होना है। जिसमें बिहार टीम के कप्तान आशुतोष अमन इस मुकाबला में जीत दर्ज करने के उद्देश्य से उतरेंगे।इससे पहले खेले गए दोनों मुकाबला में बिहार के बल्लेबाजों ने जमकर अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया लेकिन जीत दर्ज करने में नाकाम रहें।

बिहार और अरुणाचल प्रदेश के बीच खेले जाने वाले मुकाबला से पहले बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, कोषाध्यक्ष आशुतोष नंदन सिंह, बीसीए क्रिकेटिंग गतिविधियों को संचालित करने के लिए अधिकृत जिला संघों के प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह, आईसीए मेंबर अमीरकर दयाल, एडवाइजरी कमिटी के चेयरमैन अजय नारायण शर्मा, टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन संजय सिंह सहित सभी बीसीए व जिला संघों के पदाधिकारियों ने बिहार टीम को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं और बधाई दी।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े