कराटे

सहरसा जिला क्रिकेट लीग में टाउन सीसी ने कोशी स्मैशर्स को 8 विकेट से हराया

सहरसा : जिला क्रिकेट संघ द्वारा पटेल मैदान में आयोजित रणधीर वर्मा मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग का आज का मैच टाउन क्रिकेट क्लब एवं कोशी स्मेशर्स के बीच खेला गया जिसमें टाउन क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लेते हुए कोशी स्मेशर्स को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए कोशी स्मेशर्स ने निर्धारित 40 ओवर के मैच में 24.5 ओवर में मासूम के 26 रन (49 बॉल), बादल के 23 रन (19बॉल) एवं कृष्णमोहन के 10 रन (31 बाॅल) की सहायता से अपने सभी विकेट खोकर 101 रन बनाया,टाउन क्रिकेट क्लब को जीत के लिए 102 रनों का लक्ष्य दिया।

जिसके जवाब में टाउन क्रिकेट क्लब ने मो साहिल के नाबाद 42 रन (41 बॉल),फैजान के 18 रन (13 बॉल),आफताब के 15 रन (7 बॉल),आकाश के 13 रन (26 बॉल) की सहायता से 2 विकेट के नुकसान पर 103 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस प्रकार टाउन क्रिकेट क्लब ने कोशी स्मैशर्स को 8 विकेट से पराजित किया।

टाउन क्रिकेट क्लब की ओर से साहिल ने 6.5 ओवर में 23 रन देकर 6 विकेट, मो साहिल ने 7 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट,अनिकेत ने 5 ओवर में 21 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया जबकि कोशी स्मेशर्स की ओर से शीतांशु ने 2.2 ओवर में 23 रन देकर 1 विकेट तथा बादल ने 3 ओवर में 28 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया।आज के मैच के अंपायर सुरेंद्र नारायण सिंह एवं नीतीश कुमार तथा स्कोरर सत्यम एवं न्यूटन थे।

आज के मैच में सहरसा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अखिलेश कुमार झा, उपाध्यक्ष तपन कुमार डे,सचिव विश्वजीत बनर्जी, संयुक्त सचिव गुलनियाज रब्बानी, कोषाध्यक्ष असफहान खान,जिला क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मदेव कामत, पूर्व उपाध्यक्ष मसूद आलम, पूर्व सचिव बादल कुमार,विश्वनाथ कुमार,नसीम आलम,आशुतोष आनंद,अरविंद झा,सुनील कुमार गुप्ता,सुभाष कुमार,सुमन कुमार झा, डा मो लुटफुल्लाह इत्यादि उपस्थित थे।मैच के सफल संचालन में अंकित,अमर ज्योति,शिवम, श्रवण,सोनू,प्रियांशु,दर्श,बिट्टू,रजनीश इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

11 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago