Loading Now
×

जहानाबाद जिला अंडर -19 क्रिकेट टीम के लिए ट्रायल संपन्न

पटना : बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा आगामी होने वाली अंडर-19 रणधीर वर्मा क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आज ट्रायल रखा गया था ।जिसमे की जहानाबाद से पंजीकृत 64 खिलाड़ियों ने शिरकत की ।

शुरुआत में खिलाड़ियों को डॉक्युमेंट्स जिला के संयोजक आलोक कुमार ने किया ।उसके बाद खिलाड़ियों का फिटनेस और फील्डिंग ,कैचिंग प्रैक्टिस जिला के सीनियर खिलाड़ी संतोष राज ने हमारे चयन कमिटी को सहायता किया ।इसके बाद खिलाड़ियों का बैटिंग बॉलिंग कराया गया ।19 के मुख्य चयनकर्ता लव कुमार थे ।

इस दौरान जिला के अध्यक्ष विश्वास उपाध्यक्ष ताबिश हुसैन खिलाड़ी प्रतिनिधि कुंज बिहारी सचिव राजीव कुमार मौजूद रहे ।उक्त जानकारी जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ के सचिव श्री राजीव कुमार ने दिया ।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
3 + 1 = ?