Loading Now
×

बिहार सीनियर महिलाओं T-20 टीम के लिए ट्रायल,30 व 31 मार्च को पटना में

पटना: बीसीसीआई के द्वारा आयोजित होने वाली सीनियर महिलाओं की T-20 मैच के बिहार टीम के चयन के लिए दिनांक 30 और 31 मार्च को क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार, मोइनुल हक स्टेडियम परिसर, पटना में सुबह 9:00 बजे से ट्रायल प्रारंभ होगा।

दिनांक 30 मार्च को जिन-जिन जिलों का ट्रायल होना है वह निम्न है:-पटना, पूर्वी चंपारण, दरभंगा, वैशाली, अरवल, गोपालगंज, सारण, सिवान, पश्चिमी चंपारण, बक्सर और भोजपुर ।शेष बचे हुए सभी जिलों का ट्रायल 31 मार्च को होंगे।

ट्रायल में भाग लेने के लिए जिला क्रिकेट संघ से प्राप्त अनुमोदन पत्र के साथ-साथ आधार कार्ड एवं माता या पिता में से किसी एक का आधार कार्ड के साथ आना अनिवार्य है।
इस संदर्भ में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कौशल तिवारी मोबाइल नंबर-7004050400, पर संपर्क कर सकते हैं।

इसकी सूचना संजय कुमार सिंह क्रिकेट एक्टिविटी एक्टिविटी इंचार्ज सह जिला संघों के प्रतिनिधि ने सूचना जारी कर दी है और खेलबिहार को इसकी जानकारी शिवहर जिला क्रिकेट संघ के व्हाट्सएप ग्रुप से मिली है।।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
4 + 8 = ?