Home Bihar राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद जी को श्रद्धांजलि,केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सहित लोगों ने अर्पित की पुष्पांजलि।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद जी को श्रद्धांजलि,केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सहित लोगों ने अर्पित की पुष्पांजलि।

by Khelbihar

बेगूसराय, 29 अगस्त।महान हॉकी खिलाड़ी एवं हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर आज राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस अवसर पर बरौनी रिफाइनरी स्थित दिनकर गेस्ट हाउस, बेगूसराय में मेजर ध्यानचंद जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके प्रति श्रद्धा एवं सम्मान समर्पित किया गया।

कार्यक्रम में बेगूसराय के सांसद सह भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह जी सहित अनेक गणमान्य लोगों एवं खेलप्रेमियों ने मेजर ध्यानचंद जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश के लिए उनके अमूल्य योगदान को याद किया।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने कहा कि मेजर ध्यानचंद जी का जीवन संघर्ष, अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने अपने असाधारण खेल कौशल के बल पर भारतीय हॉकी को विश्व पटल पर गौरव प्रदान किया। उनके खेल की ऐसी अद्भुत क्षमता थी कि उन्हें पूरे विश्व में ‘हॉकी का जादूगर’ कहा गया।

सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपने अभ्यास, लगन और आत्मविश्वास के बल पर भारतीय खेल जगत में एक ऐसी पहचान बनाई, जो आज भी करोड़ों युवाओं को प्रेरणा देती है।विधान परिषद के सदस्य सर्वेश कुमार ने कहा कि मेजर ध्यानचंद जी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए देश को गौरवान्वित किया और 1928, 1932 तथा 1936 के ओलंपिक खेलों में भारतीय हॉकी टीम की स्वर्णिम सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका जीवन यह संदेश देता है कि प्रतिभा के साथ कठोर परिश्रम, अनुशासन और देश के प्रति समर्पण हो तो असंभव लक्ष्य को भी प्राप्त किया जा सकता है।भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा ने कहा ध्यानचंद जी की जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाना देश के सभी खिलाड़ियों, युवाओं और खेलप्रेमियों के लिए प्रेरणा का अवसर है।

IMG-20260501-WA0009 राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद जी को श्रद्धांजलि,केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सहित लोगों ने अर्पित की पुष्पांजलि।

यह दिन हमें खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने, स्वस्थ समाज के निर्माण तथा नई पीढ़ी को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित करता है।इस अवसर पर बेगूसराय जिला खेल महासंघ के जिला संयोजक मृत्युंजय कुमार वीरेश ने कहा कि मेजर ध्यानचंद जी केवल एक महान खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि भारतीय युवाओं के लिए प्रेरणा के प्रतीक हैं। उनके आदर्शों को आत्मसात कर देश के युवा खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकते हैं और विश्व पटल पर भारत का गौरव बढ़ा सकते हैं।

हॉकी जिला एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित सनी और जिला हॉकी एसोसिएशन के सचिव बाबुल कुमार ने कहां की ने मेजर ध्यानचंद जी के आदर्शों एवं उनके खेल भावना से प्रेरणा लेते हुए खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने तथा स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प को दोहराया इस कार्यक्रम का संचालन हॉकी एसोसिएशन के सचिव बाबुल कुमार ने किया इस अवसर पर कृष्ण मोहन पप्पू कृष्णनंदन सिंह अमित कुमार देवेंद्र पोद्दार अभिनव कुमार नीतीश कुमार प्रिंस कुमार सोनू कुमार सुमन कुमार मुकेश कुमार आशीष गुप्ता शहीद कई लोग मौजूद थे!

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े