Loading Now
×

पांचवें नन्हक महतो स्मृति अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी का हुआ अनावरण

  • टूर्नामेंट 7 मई से श्री कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड, तैयारी जोरों पर 

पटना, 5 मई। सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउन्डेशन के तत्वावधान में स्थानीय कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड खेमनीचक पर समाज सेवी नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें संस्करण का आयोजन 7 मई से किया जायेगा। इस टूर्नामेंट में विजेता व उपविजेता टीमों को दी जाने वाली चमचमाती ट्रॉफी समेत अन्य ट्रॉफियों का अनावरण कासा पिकोला रेस्टूरेंट में एक भव्य समारोह के दौरान किया गया।

IMG-20260324-WA0012 पांचवें नन्हक महतो स्मृति अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी का हुआ अनावरण

ट्रॉफी की लाचिंग राकेश ओझा माननीय विधायक शाहपुर, मृत्युंजय तिवारी (‌अध्यक्ष, बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन), डॉo इंद्रदीप चंद्रवंशी (वार्ड पार्षद), टर्निंग प्वायंट के निदेशक विजय शर्मा, कासा पिकोला रेस्टूरेंट के एमडी राजेश शर्मा, प्रो शशिकांत प्रसाद पासवान, सतीश राजू, संयोजक भाजपा क्रीडा प्रकोष्ठ पूर्व जाने माने वरीय क्रिकेटर सौरभ चक्रवर्ती, विकास कुमार गोल्डी, संयोजक भाजपा क्रीडा प्रकोष्ठ और सुमित एंड शर्मा स्पोट्र्स के एमडी सुमित शर्मा ने संयुक्त रूप से की।

टूर्नामेंट में जानकारी देते हुए आयोजन अध्यक्ष सह फाउंडेशन के संस्थापक संतोष तिवारी ने बताया कि प्रतिदिन दो-दो मैचों का आयोजन किया जायेगा और वह 21-21 ओवरों का होगा। कुल 24 टीमों को इंट्री दी जायेगी। टीमों की संख्या अधिक होने पर लॉटरी के जरिए भाग लेने वाली टीमों का निर्धारण किया जायेगा। इसमें स्कूल, क्रिकेट एकेडमी व अन्य शिक्षण संस्थानों की टीमें हिस्सा ले सकती हैं।

IMG-20260501-WA0009 पांचवें नन्हक महतो स्मृति अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी का हुआ अनावरण

फाउंडेशन के महासचिव नवीन कुमार ने बताया कि इस आयोजन में पुरस्कारों की बरसात होगी। विजेता तथा उप विजेता टीमों को ट्राफी सहित कई पुरस्कार दिये जायेंगे। प्रतिदिन मैन आफ द मैच समेत मैन ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट फील्डर, बेस्ट विकेटकीपर समेत कई अन्य पुरस्कार दिये जायेंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में खेलने हेतु आयु प्रमाण पत्र और आधार कार्ड साथ लाना जरूरी होगा। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली टीमें संतोष तिवारी से 9386962380 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

1776133001946 पांचवें नन्हक महतो स्मृति अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी का हुआ अनावरण

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित घरेलु U-16 व T-20 ट्रॉफी टूर्नामेंट स्थगित

Next post

टर्निंग प्वायंट का सरदार पटेल सम्मान समारोह 23 मई को,खिलाड़ियों समेत विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां होंगी सम्मानित

Post Comment

🔒 Security Check
6 + 9 = ?