पटना 31 अक्टूबर 2026: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा चयनित एवं पात्र बालक अंडर-16 तथा बालिका अंडर-15 वर्ग के खिलाड़ियों के लिए टीडब्ल्यू-3 (TW-3) मेडिकल टेस्ट का आयोजन 3 नवंबर 2026 को किया जाएगा। यह टेस्ट सुबह 9:00 बजे से रुबन हॉस्पिटल, पाटलिपुत्र गोलंबर के समीप, पटना में आयोजित होगा।

एसोसिएशन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, केवल उन्हीं खिलाड़ियों को मेडिकल टेस्ट में शामिल होने की अनुमति होगी, जिनके दस्तावेजों का सत्यापन बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) कार्यालय में सफलतापूर्वक किया जा चुका है।इसके अतिरिक्त, वैसे खिलाड़ी जिन्होंने 2025-26 सत्र के दौरान TW-3 मेडिकल टेस्ट करा लिया है और 2026-27 सत्र के लिए भी पात्र हैं, उन्हें दोबारा मेडिकल टेस्ट कराने की आवश्यकता नहीं होगी।

खिलाड़ियों की सुविधा एवं निर्धारित प्रक्रिया के तहत रिपोर्टिंग का समय निम्नानुसार निर्धारित किया गया है।
बालिका अंडर-15 वर्ग के सभी पात्र खिलाड़ियों को 3 नवंबर 2026 को सुबह 8:00 बजे बिहार क्रिकेट एसोसिएशन कार्यालय में रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा। वहीं, बालक अंडर-16 वर्ग के सभी पात्र खिलाड़ियों को उसी दिन सुबह 9:00 बजे BCA कार्यालय में रिपोर्ट करना होगा।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने सभी संबंधित खिलाड़ियों को निर्धारित तिथि एवं समय का विशेष ध्यान रखने तथा समय पर रिपोर्ट करने की अपील की है, ताकि मेडिकल टेस्ट की प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न कराई जा सके।
कार्यालय का पता : 45/C बिहार क्रिकेट एसोसिएशन दफ़्तर, मेडिपार्क हॉस्पिटल के नजदीक, पाटलीपुत्रा कॉलोनी, पाटलीपुत्रा, पटना (800013)
Share this content: