Loading Now
×

बिहार के अनुज राज और साबिर खान का चयन आईपीएल टीम आरसीबी कैंप के लिए

गोपालगंज : बिहार के गर्व की बात है की लगातार आईपीएल के टीम की नजर बिहार के प्रतिभावान खिलाड़ियों पर है। इस बार बिहार के दो खिलाड़ियों का चयन आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर(आरसीबी) के कैंप लिए किया गया है। वह मुंबई में कैंप कर रहे है।

आरसीबी कैंप में बिहार के गोपालगंज के क्रिकेटर अनुज राज और मोतिहारी के क्रिकेटर साबिर खान का चयन कैंप के लिए किया गया है। अनुज राज के चयन को लेकर जिला क्रिकेट संघ के सचिव साकेत गिरि ने बताया कि अब अनुज राज अब मुंबई इंडियंस की बजाए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलेंगे । संघ के अध्यक्ष प्रभात कुमार पांजा ने खुशी जताते हुए बताया कि गोपालगंज के साथ – साथ बिहार के लिए यह गौरव की बात है ।

आपको मालूम हो की अनुज राज पहले मुंबई इंडियंस के कैंप में कई साल से जुड़े है। अनुज राज पिछले तीन वर्षों से मुंबई इंडियंस की टीम में बतौर गेंदबाज शामिल होते रहे हैं । जबकि आईपीएल के ऑक्शन में उनका नाम आने के बाद रॉयल चैलेंज बेंगलुरु ने उन्हें अपने कैंप में आमंत्रित किया है ।

इस पर खेलबिहार के संपादक राजनंदन ने अनुज राज से दूरभाषा पर बात किया तो पता चला की वह कैंप ज्वाइन कर चुके है और वह आरसीसबी के कैंप में है। वही अनुज राज ने यह भी बताया की हमारे साथ बिहार सीनियर टीम के खिलाड़ी साबिर खान भी कैंप में शामिल है।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
10 + 8 = ?