Loading Now
×

भोजपुर जिला जूनियर डिवीजन लीग में उमेश क्रिकेट क्लब 22 रनों से विनयी

भोजपुर 20 दिसंबर: रुबन कप भोजपुर जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग मैच में उमेश क्रिकेट क्लब ने भोजपुर पैंथर क्रिकेट  को 22 रनों से पराजित किया

रुबन कप भोजपुर जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग मैच आज सुबह भोजपुर पैंथर क्रिकेट क्लब बनाम उमेश क्रिकेट क्लब के बीच सुबह महाराज कालेज में 9 बजे से खेला गया इस मैच का उद्घाटन भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनित कुमार राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

आज सुबह उमेश क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए उमेश क्रिकेट क्लब ने 188 रन 10 विकेट खोकर बनाया। उमेश क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी करते हुए राहुल ने 16 रन, आदित्य ने 40 रन, पुनित ने 10 रन, प्रियांक ने 15 रन, अमरजीत ने 43 रन का योगदान दिया। भोजपुर पैंथर क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए मोहित ने 3 विकेट, विशाल ने दो विकेट प्राप्त किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भोजपुर पैंथर क्रिकेट क्लब ने 9 विकेट पर 165 रन ही बना पाई। भोजपुर पैंथर क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी करते हुए आकाश ने 32 रन,राजिव 11 रन,राशिद ने 10 रन, विशाल ने 25, आंनद ने 10 रन,का योगदान दिया। उमेश क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए शिरधर ,हरजेश, अमरेन्द्र ने दो-दो विकेट, प्राप्त किया।

इस प्रकार उमेश क्रिकेट क्लब ने भोजपुर पैंथर क्रिकेट क्लब ने 22 रनों से पराजित किया।कल का मैच अवेंजर क्रिकेट क्लब बनाम उमेश क्रिकेट क्लब रेड के बीच सुबह 9 00 बजें से महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर खेला जाएगा।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में राइजिंग स्टार ने वाईएमसीसी को 20 रन से हराया

Next post

बसावन पार्क क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित बीपीसीए अंडर-19 विंटर सेशन क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज कल से

Post Comment

🔒 Security Check
3 + 8 = ?