Loading Now
×

मधेपुरा जिला क्रिकेट संघ के अंडर-16 व अंडर-19 ओपन ट्रायल 17 अगस्त को।

मधेपुरा 14 अगस्त: जिला क्रिकेट संघ मधेपुरा अंडर-16 और अंडर-19 खिलाड़ियों का सलेक्शन ट्रायल 17 अगस्त को होने जा रहा है।

बिहार क्रिकेट संघ,पटना के निर्देशानुसार प्रत्येक जिले को सभी आयु वर्ग के लिए 20 खिलाड़ियों की सूची बिहार क्रिकेट संघ को भेजा जाना है ।

मधेपुरा जिला क्रिकेट संघ के सचिव संजय कुमार सिंह “रोहन” के निर्देश पर 20 खिलाड़ियों की सूची तैयार करने के लिए 17 अगस्त को अंडर-16 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के चयन लिए ओपन ट्रायल की घोषणा की गई है।

जिला क्रिकेट संघ मधेपुरा के उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने खेलबिहार को जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व खिलाड़ी रितेश कुमार “पिंटू” की देखरेख में आयेजित होने वाले चयन ट्रायल के लिए पूर्व खिलाड़ी राजेश कुमार राजा को मुख्य चयनकर्ता और अमरनाथ पोद्दार एवं एक अन्य पूर्व खिलाड़ी को सहायक चयनकर्ता नियुक्त किया गया है।

सचिव संजय कुमार सिंह “रोहन” ने सभी खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड, कंप्यूटरीकृत जन्म प्रमाण पत्र, पैन संख्या/पासपोर्ट की छाया और मूल प्रति के साथ दो फोटो भी लेकर आने को कहा है। उम्र के मामले में बीसीसीआई द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन किया जायेगा।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
4 + 8 = ?