Loading Now
×

अंडर 17 ब्याज क्रिकेट टीम स्कूली टूर्नामेंट खेलने आज गया रबाना

बाँका 03 मार्च:  जिले की स्कूली अंडर 17 क्रिकेट टीम को आज आर एम के स्कूल के मैदान से बाँका के विभिन्न खेल संघ के अधिकारियों, शिक्षकों एव॔ खेलप्रेमियों ने उज्जवल कामना करते हुए गया जाने के लिए विदा किए।

टीम के साथ चल रहे कोच संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आज हमलोग ट्रेन गया पहुँचेंगे और कल हमारी टीम बक्सर जिले के टीम से मैच खेलेगी। जितने पर फिर अन्य जिले की बिजेता टीम से मैच खेलेगी।

इस मौके पर बाँका जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष सुबोध कुमार झा, संयुक्त सचिव चंदन चौधरी, जिला खेल संघ के सचिव शिवनारायण झा, खेल शिक्षक चंदन कुमार एवं हरीश गांगुली, जितेंद्र कुमार जित्तू, प्रदीप भगत, अशोक मोदी सहित अन्य खेलप्रेमी उपस्थित थे। * के पी चौहान, बाँका।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
2 − 1 = ?