Loading Now
×

महिला U-23 वनडे क्रिकेट: बिहार की यशिता की संघर्षपूर्ण पारी,नागालैंड ने बिहार को 17रनों से हराया।

Khelbihar.Com

पटना : कटक में खेले जा रहे U-23 आयु वर्ग की महिलाओं की खेली जा रही मैच में नागालैंड ने बिहार को 17 रनों से हराया. इस टूर्नामेंट में बिहार ने अब तक कुल चार मैच खेले हैं , जिसमे  बिहार को एक में अरुणाचल प्रदेश से जीत ओर  तीन यानी चंडीगढ़, जम्मू एंड कश्मीर ओर नागालैंड से हार का सामना करना परा है . बिहार का अगला मैच पांच फरवरी को सिक्किम के खिलाफ भुवनेश्वर में खेला जायेगा.

इस मैच नागालैंड ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी करते 46.4 ओवर में 127 रन बनाकर आल आउट हो गयी. नागालैंड की ओर से मुनिया 40, तुलिका 25, अयांकिता 2अनन्या , रिंकी बिश्वास ओर सरिबा ने तीन तीन , सेंतिलेमला 20, तृष्णा नायर 5, मेरेंसोला 6 ओर मामदुहा शून्य पर आउट हुई. बिहार की ओर से अपूर्वा, अपूर्वा कुमारी , तेजश्वी ओर आर्या ने दो दो तथा कुमारी ने एक विकेट लिए.

जवाब में खेलते हुए बिहार की पूरी टीम 44.2 ओवर में 110 रन बनाकर आउट हो गयी. बिहार की ओर से बल्लेबाजी करते हुए पूजा 13, यशिता 33, अपूर्वा कुमारी 27, आराध्या राज 2, आर्या 3, डॉली कुमारी 6, कोमल शून्य, तेजस्वी एक , कुमारी 2 और अपूर्वा एक रन बनाकर आउट हुई, जबकि रचना सिंह चार रन बनाकर नाबाद रही. नागालैंड की ओर से तृष्णा ने एक, अनन्या ने 4, सरिबा ने 3 ओर अयांकिता ने 2  विकेट लिए.

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
4 × 2 = ?