Loading Now
×

अंडर-23 वीमेंस टी-20 :- दिल्ली ने बिहार को 63रनों से हराया।

Khelbihar.com

पटना अंडर-23 वीमेंस टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत सोमवार  को खेले गए मैच में दिल्ली  ने बिहार को 63 रनों से हरा दिया । बिहार का अगला मैच 19  नवम्बर को उत्तराखंड से है.

गुवाहाटी में चल रहे इस टूर्नामेंट में सोमवार  को खेले गए मैच में दिल्ली  ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 3  विकेट पर 109  रन बनाये। दिल्ली की ओर से बल्लेबाजी करते हुए

श्वेता ने 35, प्रतीका 39, सिमरन दिल बहादुर 30 और जोशी ने एक रन बनाये. बिहार की ओर से प्रियंका और आर्या ने एक एक विकेट लिए.   

जवाब में बिहार की टीम बीस ओवर में आठ विकेट पर 46 रन हीं बना सकी. बिहार की कोई भी खिलाडी दहाई का आंकड़ा नहीं छू पायी , बिहार की ओर श्रुति 4, अपूर्वा 6, शिखा 7, याशिता 4, प्रीति 6 और प्रियंका ने छह रन बनाये. दिल्ली की ओर से आयुषी और रिया दिलीप ने 2-2 तथा सिमरन , मधू और प्रिया ने एक एक विकेट लिया.

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
2 × 6 = ?