पटना। अंडर-23 वीमेंस टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत शनिवार को खेले गए मैच में असम ने बिहार को नौ विकेट से पराजित किया। बिहार का अगला मैच 18 नवम्बर को दिल्ली से है.
गुवाहाटी में चल रहे इस टूर्नामेंट में शनिवार को खेले गए मैच में बिहार ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 48 रन बनाये। अराध्या राज ने 4, अपूर्वा कुमारी ने 1, आर्या सेठ ने 20, याशिता सिंह ने 10, शिखा सिंह ने 5, रचना सिंह ने 3 रन बनाये। तीन बल्लेबाज खाता नहीं खोल सके। असम की ओर से वेदाश्री ने 3 रन देकर 1, अनामिका बोरी ने 11 रन देकर 1, निवेदिता ने 10 रन देकर 3 और रश्मि डे ने 14 रन देकर 1 विकेट चटकाये।
जवाब में असम ने 7 ओवर में एक विकेट पर 49 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। अनामिका ने 9, रुहिना पेगु ने नाबाद 38 और रश्मि डे ने 1 रन बनाये। निवेदिता ने 3 रन देकर एक विकेट चटकाये।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…