उन्नाव जनपदीय अंडर-14 क्रिकेट लीग 16 अप्रैल से,चार टीमों का हुआ गठन
उन्नाव 11 अप्रैल: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आगामी 16 अप्रैल से जंपफ अंडर-14 क्रिकेट लीग का आगाज होने जा रहा जिसमे कुल 4 टीम भाग लेंगी।
इस बात की जानकारी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के महामंत्री पीके मिश्रा ने दिया है उन्होंने बताया कि अंडर 14 जनपदीय क्रिकेट लीग आगामी 16 अप्रैल 2021 से प्रारंभ होगी। आज मिश्रा लॉन में उक्त प्रतियोगिता के लिए चार टीमों का गठन किया गया।
उपरोक्त लीग के माध्यम से आगामी वर्ष होने वाली उत्तर प्रदेश क्रिकेट की प्रतिभा खोज मे जनपद की प्रतिभा निखर कर सामने आएंगी, जो कि भविष्य में जनपद का नाम रोशन करेगी।
Share this content:
Post Comment