Home उत्तराखंड चैलेंजर कप में यूपीसीएल व अभियोजन इलेवन विजयी

चैलेंजर कप में यूपीसीएल व अभियोजन इलेवन विजयी

by Khelbihar

देहरादून : चैलेंजर कप में आज का मुकाबला पहला मुकाबला दून पुलिस और यूपीसीएल जबकि दूसरे मुकाबले में सिडकुल और अभियोजन एलेवेन के बीच खेला गया। जिसमे पहले मुकाबले में यूपीसीएल जबकि दूसरे मुकाबले में अभियोजन इलेवन की टीम जीत दर्ज की।

पहले मुकाबले में बैटिंग करते हुए दून पुलिस की टीम 135 रनो का स्कोर बनाया जिसके जबाब में यूपीसीएल की टीम 138 रन तीन विकेट खोकर बना लिया। जिसमे यूपीसीएल के लिए संजय ने नाबाद 50 रन बनाया जबकि दून पुलिस के लिए मृणाल 36 रन बनाया। गेंदबजी में राहुल और हनीश यूपीसीएल के लिए तीन -तीन विकेट जबकि दून पलिस के लिए दीपक दो विकेट झटके।

दूसरे मुकाबले में पहले खेलते हुए सिडकुल की टीम 6 विकेट पर 171 रन बनाया।जिसमे संदीप कुमार 57 रन बनाया। गेंदबाजी में अतुल को दो तथा संतोष को एक विकेट मिला। जबाब में अभियोजन की टीम चार विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया जिसमे रौशन 47 और अतुल नाबाद 41 रन बनाया। गेंदबजी में राजेश दो विकेट झटके।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े