Loading Now
×

ऑल इंडिया इंटर स्टेट अंडर-19 टी20 चैलेंजर कप में उस्मान ने जड़ा शतक

पटना : ऑल इंडिया इंटर स्टेट अंडर-19 टी20 चैलेंजर कप 2023 में उस्मान आलम ने जड़ा शतक, परफेक्ट क्रिकेट एकेडमी ने 136 रनों से एमडीसीए को हराया।

उत्तर प्रदेश के आगरा में आयोजित ऑल इंडिया इंटर स्टेट अंडर-19 टी20 चैलेंजर कप 2023 में परफेक्ट क्रिकेट एकेडमी ने एमडीसीए अम्ररावती को 136 रनों से हराया। परफेक्ट क्रिकेट एकेडमी के लिए उस्मान आलम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 55 गेंद में 112 रन बनाए।

जवाब में इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमसीडी की टीम 87 रनों पर ही ढेर हो गई। जिसमें कुलदीप ने 19, केतन ने 16, रोहित ने 10 रन बनाए। परफेक्ट क्रिकेट एकेडमी के लिए गेंदबाजी करते हुए तन्मय ने 3, शंभू ने 3, सचिन भारती ने 1, रुद्र ने 1 विकेट लेकर मुकाबले को 136 रनों से जीत लिया। शानदार शतकीय पारी के लिए उस्मान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
5 × 3 = ?