Home Bihar रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश ने बिहार को एक पारी और 267 रनों से हराया।

रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश ने बिहार को एक पारी और 267 रनों से हराया।

by Khelbihar

पटना 13 अक्टूबर 2026। रणजी ट्रॉफी 2026-27 के एलीट ग्रुप मुकाबले में बिहार की टीम को उत्तर प्रदेश के हाथों पारी और 267 रनों से हार का सामना करना पड़ा। राजगीर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में बिहार की टीम बल्लेबाजी के दोनों पारियों में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सकी। उत्तर प्रदेश ने पहली पारी में 540 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में बिहार की टीम पहली पारी में 141 और दूसरी पारी में 132 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

file_00000000b9bc820897c6c7347ed9afe7 रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश ने बिहार को एक पारी और 267 रनों से हराया।

मैच में उत्तर प्रदेश के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए बिहार के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। उत्तर प्रदेश की ओर से माधव कौशिक ने 152 रन और रिंकू सिंह ने 110 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा आराध्या यादव ने 86 तथा जीशान अंसारी ने 58 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। उत्तर प्रदेश ने पहली पारी में 153.1 ओवर में 540 रन बनाए।

इसके जवाब में बिहार की पहली पारी 52.1 ओवर में महज 141 रनों पर सिमट गई। बिहार की ओर से मंगल महरौर ने सर्वाधिक 25 और दूसरी पारी में 27 रन बनाए। इनके अलावा दूसरी पारी में सुराज कश्यप 25 रन और कप्तान साक़िबूल गनी 24 रन बनाया

file_00000000ad74820b85a931181bd5bfc4 रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश ने बिहार को एक पारी और 267 रनों से हराया।

उत्तर प्रदेश के गेंदबाजों ने अनुशासित प्रदर्शन करते हुए बिहार के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। पहली पारी में UP के गेन्दबाजी में कार्तिक त्यागी और करण शर्मा ने 4-4 विकेट लिया था। वहीं दूसरी पारी में ज़ीशान अंसारी 4 विकेट, करण शर्मा 3 विकेट तातजा कार्तिक 2 और अभिनन्दन ने 1 विकेट झटके।

पहली पारी में 399 रनों की बढ़त हासिल करने के बाद उत्तर प्रदेश ने बिहार को फॉलोऑन दिया। दूसरी पारी में भी बिहार की बल्लेबाजी में कोई खास सुधार नहीं दिखाई दिया और पूरी टीम 36.4 ओवर में 132 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। उत्तर प्रदेश की ओर से जीशान अंसारी ने चार, करन शर्मा ने तीन और कार्तिक यादव ने दो विकेट हासिल किए।

IMG-20260501-WA0009 रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश ने बिहार को एक पारी और 267 रनों से हराया।

इस हार के साथ बिहार की टीम को अपने बल्लेबाजी प्रदर्शन पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। रणजी ट्रॉफी जैसे महत्वपूर्ण घरेलू टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन के लिए टीम को बल्लेबाजी में मजबूती, विकेट पर टिककर खेलने और बड़ी साझेदारियां बनाने पर विशेष ध्यान देना होगा।

मैच का परिणाम: उत्तर प्रदेश ने बिहार को पारी और 267 रनों से पराजित किया।

मैच ऑफ़ द प्लेयर : माधव कौशिक

स्थान: राजगीर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, राजगीर, बिहार।

प्रतियोगिता: रणजी ट्रॉफी 2026-27, एलीट ग्रुप।

मैच ऑफिसियल : 

रेफरी : डानियाल मनोहर

अंपायर : शंकर सिवासुब्रमनियां और रमेश K.N.

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े