Loading Now
×

पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में वैशाली सीसी व वीएन इलेवन विजयी

पटना, 15 जून। पटना जिला क्रिकेट संघ संचालन समिति के तत्वावधान में कराई जा रही पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में शनिवार को खेले गए मैचों में वैशाली सीसी और वीएन इलेवन ने जीत हासिल की। नवशक्ति निकेतन के खिलाफ ट्रैम्फेंट इलेवन को वाकओवर मिला।
वैशाली सीसी ने पीरमुहानी सीसी को 8 रन जबकि वीएन इलेवन ने जेपीसीसी को 8 रन से हराया।

वैशाली सीसी बनाम पीरमुहानी सीसी

जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए वैशाली सीसी ने 27.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 129 रन बनाये। जवाब में पीरमुहानी सीसी की टीम 24.5 ओवर में 121 रन पर ऑल आउट हो गई। विजेता टीम के कृष (33 रन, 3 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर

वैशाली सीसी : 27.3 ओवर में 129 रन पर ऑल आउट कृष 33, मणि राज 28, यश 20, अतिरिक्त 21, आदर्श 1/21,प्राणकुर कृष्णा 5/18,कुणाल 1/26,
पीरमुहानी सीसी : 24.5 ओवर में 121 रन पर ऑल आउट सन्नी 46 रन, प्राणकुर कृष्णा 13,अतिरिक्त 25,कृष 3/38, अमित यादव 1/13, प्रिंस कुमार 1/26, अमीष 2/11, स्पर्श 1/0

वीएन इलेवन बनाम जेपी सीसी

खेमनीचक ग्राउंड पर खेले गए मैच में वीएन इलेवन ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 24.4 ओवर में 179 रन पर ऑल आउट हो गया। जवाब में जेपी सीसी की टीम 18.1 ओवर में 10 विकेट पर 171 रन ही बना सकी। विजेता टीम के केशव रघुवंशी (34 रन, 3 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
संक्षिप्त स्कोर
वीएन इलेवन : 24.4 ओवर में 179 रन पर ऑल आउट मोहित 38, गौरव वर्मा 14, अनीस 28, केशव रघुवंशी 34,अतिरिक्त 43, पीयूष कुमार सिंह 2/22, राहुल ठाकुर 3/66, जीशान 4/34, राज वर्मा 1/12

जेपी सीसी : 18.1 ओवर में 8 विकेट पर 171 रन, पीयूष कुमार सिंह 14, पवन 12, विवेक कुमार 20,राज आर्यन 18, राहुल ठाकुर 43, जीशान 11, अतिरिक्त 38,मोहित 2/34, अनीस 2/24,केशव रघुवंशी 3/30, देव टंडन 1/17

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
12 + 9 = ?