Loading Now
×

वैशाली लीग:-शिवम और अमन के अर्दश्तक से विजय स्पोर्ट्स हाजीपुर विजयी।

Khelbihar.com

Vaishali: वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित जिला क्रिकेट सीनियर डिविजन लीग में आज का मुकाबला विजय स्पोर्ट्स हाजीपुर और महुआ स्पोर्ट्स महुआ के बीच खेला गया जिसमें 82 रनों से विजय स्पोर्ट्स की टीम जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विजय स्पोर्ट्स की टीम ने 30 ओवर में 2 विकेट खो कर 209 रन बनाए जिसमे शिवम ने अपना दूसरा अर्दश्तक नाबाद 84 रन और अमन 71 बनाये तथा विजय नाबाद 32 रन बनाए।गेंदबाजी में विनीत और सचिन को 1-1 विकेट मिला।

210 रनों के जबाब में महुआ की टीम सिर्फ 127 रन पर ढ़ेर हो गयी और इस मैच को 82 रनों से गबा दी कुणाल कांत 35 और सूरज 11 रन बनाए।गेंदबाजी में अनीश 4 विकेट,राहुल 2 तथा मिर्तुंजय ,अमित और रत्नेश को 1-1 विकेट मिला।मैन ऑफ द मैच शिवम को मिला।

आज के मैच में अम्पायर की भूमिका में जितेंद्र कुमार और तरुण थे।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
5 × 3 = ?