Loading Now
×

वैशाली जिले अंडर -16 क्रिकेट ट्रायल संपन्न,30 खिलाड़ी चयनित

वैशाली : वैशाली जिला क्रिकेट संघ द्वारा बिहार क्रिकेट अकैडमी सांचीपट्टी में आयोजित अंडर 16 ट्रायल मे 53 खिलाड़ियों ने भाग लिया । जिसमें से 30 खिलाड़ियों का चयन वैशाली जिला क्रिकेट संघ के चयनकर्ता अनिमेष सिंह सिराज खान एवं रितेश कुमार द्वारा किया गया ।

ट्रायल का उद्घाटन वैशाली का क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष कुंदन कुमार ने किया । उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा है खिलाड़ियों को अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए । और अच्छा खेलकर जिला और राज्य का नाम रौशन करें ।

जिला संघ के सचिव प्रकाश कुमार सिंह ने बताया है की इसमें से चयनित खिलाड़ियों को बिहार क्रिकेट संघ द्वारा अंडर 16 चयन शिविर में भाग लेने भेजा जाएगा और चयनित खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय कोच द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
5 × 6 = ?