Loading Now
×

बिदुपुर सीसी पराजित कर वैशाली यूथ फाउंडेशन जिला लीग के फाइनल में

वैशाली 25 दिसंबर:  वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में सोनपुर के डाक बंगला मैदान में चल रहे रूबन कप वैशाली जिला क्रिकेट ए डिविजन लीग के पहले सेमी फाइनल वैशाली यूथ फाउंडेशन और बिदुपुर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया ।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वैशाली यूथ फाउंडेशन का शुरुआत अच्छी नहीं रहे सलामी बल्लेबाज अंकित 0 रन बनाकर आउट हो गए । सोनू कुमार 82 रन और संकय 42 रन ने वैशाली यूथ फाउंडेशन के पारी को संभाला । इन दोनों बल्लेबाज को आउट होने के बाद मध्यक्रम के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए ।

निचले क्रम के बल्लेबाज रणवीर रंजन 32 रन नाबाद के बदौलत वैशाली यूथ फाउंडेशन ने निर्धारित 30 ओवरों में 211/10 रन बनाकर ऑल आउट हो गई । बिदुपुर क्रिकेट क्लब की तरफ से रितिक 3 विकेट , मणि 3 विकेट , प्रगति 2 विकेट , रोहित और यस राज ने 1-1 विकेट लिए ।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिदुपुर क्रिकेट क्लब के शुरुआती झटके के बाद आयुष्मान 18 रन प्रगति 33 रन ने पारी को संभाला इन दोनों बल्लेबाज को आउट होने के बाद परमजीत 17 रन नाबाद मणि 16 रन और लक्की 10 रन को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए पूरी टीम 22 ओवर में 144 रन पर ऑल आउट हो गई ।

वैशाली यूथ फाउंडेशन के तरफ से आशीष 4 विकेट, रणवीर रंजन 2 विकेट , अभिषेक 2 विकेट , विशाल और विक्रम को 1-1 विकेट मिला । वैशाली यूथ फाउंडेशन के सोनू कुमार को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया ।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
4 + 3 = ?