Loading Now
×

वैशाली जिला क्रिकेट लीग में वैशाली यूथ फाउंडेशन 79 रनों से विजयी

वैशाली 07 दिसंबर: वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान जिला लीग का आज मैच देसरी क्रिकेट क्लब और वैशाली यूथ फाउंडेशन के बीच खेला गया जिसमें वैशाली यूथ फाउंडेशन 86 रनो से विजयी हुई।

टॉस जीतकर वैशाली यूथ फाउंडेशन ने बल्लेबाजी का चयन किया और आठ विकेट खोकर 271 रन बनाए। सबसे ज्यादा 135 रन अंकित ने बनाए वही सोनू कुमार ने 65 रन और सैकी ने 29 रन बनाए। देसरी क्रिकेट क्लब के तरफ से आकाश ने 3 विकेट , अनुरक्तम ने 2 विकेट और सूरज, राहुल तथा यशवीर ने 1_1 विकेट लिया।

रनो का पीछा करने उतरी देसरी की टीम 192 पर ऑल आउट हो गई, देसरी के तरफ से निखिल ने शानदार बैटिंग करते हुए 87 रन बनाए वही यशवीर ने 55 रनो का योगदान दिया । वैशाली यूथ के तरफ से रणवीर ने 4 विकेट और अभिषेक ने 3 विकेट लिया तथा आशीष ने 2 और राधे ने 1 विकेट लिया । 135 रनो के योगदान से टीम को जीत दिलाने वाले बैट्समैन अंकित कुमार ने मैन ऑफ दी मैच दिया गया।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
11 + 1 = ?