Loading Now
×

विजय मर्चेंट U-16:बिहार की पहली पारी 236 रन पर सिमटी,

Khelbihar.com

पटना : बीसीसीआई द्वारा घरेलू मैचों की श्रृंखला में सत्र 2019-20 का पहला मैच, के दुसरे दिन पहली पारी में  बिहार की टीम अनिमेष और अभिषेक के अर्ध शतक के बदौलत 236 का स्कोर खड़ा किया , जवाब में पहले दिन का खेल समाप्त होने तक बंगाल की टीम पहली पारी में उदित के अर्ध शतक के बदौलत 4 विकेट पर 165 रन बना लिया है . बंगाल अभी अभी बिहार की पहली पारी के स्कोर से 71 पीछे है. कल मैच का अंतिम दिन है.

पहले दिन के पांच विकेट पर 159 रन से आगे खेलते हुए बिहार की टीम 236 रन पर आल आउट हो गयी. छठे विकेट के लिए खेल रहे अनिमेष और अभिषेक में अनिमेष 56 रन बनाकर आउट हो गए जबकि अभिषेक ने 65 रनों की शानदार पारी खेल कर अपना विकेट गवांया. बिहार की और से शुभम शून्य , आदित्य राज 12 , वाशुदेव 2 रन पर आउट हुए , जबकि आदित्या अनिल राज तीन रन बनाकर नात आउट रहे. बंगाल की ओर सिद्धार्थ सिंह ने 5, युध्जीत ने 3 और फैसल ने 2 विकेट लिए .

abhishek-bihar-1024x768 विजय मर्चेंट U-16:बिहार की पहली पारी 236 रन पर सिमटी,

पहली पारी खेलने उतरी बंगाल की टीम दुसरे दिन का मैच समाप्त होने तक 4 विकेट पर 165 रन बना चुकी है , बंगाल की ओर से शयन डे 36, अनस खान 8, पियूष 11, पवित चंडोक 7 रन बनाकर आउट हुए , जबकि खेल की समाप्ति पर उदित 61 और शुभम 42 पर खेल रहे थे . बिहार की ओर से वाशुदेव और अभिषेक ने 2- 2 विकेट लिए . कल मैच का आखिरी दिन है.

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
1 + 8 = ?