पटना, 16 नवंबर 2026: BCCI द्वारा आयोजित विजय मर्चेंट ट्रॉफी के एलीट ग्रुप मुकाबले में बिहार अंडर-16 टीम और बंगाल अंडर-16 टीम के बीच खेला गया मुकाबला सोमवार को ड्रॉ पर समाप्त हुआ। हालांकि, पहली पारी में बढ़त के आधार पर बंगाल को विजेता घोषित किया गया।

वडोदरा के रिलायंस क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में बंगाल ने पहली पारी 9 विकेट के नुकसान पर 453 रन बनाकर घोषित की थी। इसके जवाब में बिहार की टीम अपनी पहली पारी में 76.4 ओवर में 201 रन बनाकर आउट हो गई थी।

पहली पारी में पिछड़ने के बाद फॉलोऑन खेलते हुए बिहार की टीम ने दूसरी पारी में बेहतर बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। स्वर्णमोल ने 58 रनों की उपयोगी पारी खेली, जबकि सूरज कुमार ने 74 रन बनाकर नाबाद रहे। उनका साथ देते हुए आकाश देव 14 रन बनाकर नाबाद लौटे। दूसरी पारी में बिहार ने 56 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए और मुकाबले को ड्रॉ पर समाप्त किया।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने दूसरी पारी में खिलाड़ियों के संघर्ष और बल्लेबाजी में दिखाए गए धैर्य की सराहना की। टीम को आगामी मुकाबलों के लिए बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।
Share this content: