Loading Now
×

विशन सिंह बेदी का चला जाना, क्रिकेट जगत के लिए आपूरणीय क्षति है- राकेश तिवारी

पटना: अमृतसर में वर्ष 1946 में जन्मे, बाएँ हाथ के ओर्थोंडॉक्स गेंदबाज बिशनसिंह बेदी के 77 वर्ष की आयु में निधन होने पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने शोक व्यक्त किया है। बीसीए के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने कहा कि बेदी बेशक अब हम लोगों के बीच नहीं हैं, मगर क्रिकेट के क्षेत्र में उनकी उपलब्धिया सदा उनकी उपस्थिति का एहसास कराती रहेगी।

श्री तिवारी ने कहा कि विशन सिंह बेदी का चला जाना, क्रिकेट जगत के लिए आपूरणीय क्षति है। अध्यक्ष के अलावा उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, सचिव जिआउल आरफीन, संयुक्त सचिव सुश्री प्रिया कुमारी, कोशाध्यक्ष आशुतोष नन्दन सिंह, जिला संघों के प्रतिनिधि ओम प्रकाश जयसवाल, मुख्य प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्रा, सी ई ओ मनीष राज, महाप्रबंधक नीरज सिंह, अजीत पांडे तथा मीडिया मैनेजर संतोष झा आदि ने भी शोक व्यक्त किया है।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
5 × 4 = ?