बिवेकानंद और राजकमल के शानदार खेल से साई क्रिकेट एकेडमी की शानदार जीत,
Khelbihar.Com
Jahnabaad: SGFI अंडर 14 ट्रायल से ठीक एक दिन पहले साई क्रिकेट एकेडेमी जहानाबाद अंडर 14 के प्लयेर्स ने आर्यन क्रिकेट एकेडेमी पटना को 116 रनों से हरा दिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए साई क्रिकेट एकेडेमी जहानाबाद के खेलाडीयों ने निर्धारित 30 ओवरों में 195 रनों का लक्ष्य रखा,जिसमे बिवेकानंद ने शानदार 62 रन बनाए,अभिनाश ने 19,पियुश ने 30,अनुज कुमार ने 12,गोरव ने 12,रनों का योगदान दिया।पटना की ओर से मौनु,और अनुराग घोष ने 3,3 विकेट लिये वहीं निशाद को 2 विकेट मिला,
196 रनों का पीछा करते हुए पटना की पूरी टीम राजकमल और बिकाश की घातक गेंदबाजी के आगे घुटने टेक दी और पूरी टीम 78 रनों पे ऑल आउट हो गयी।साई एकेडमी जहानाबाद की ओर से राजकमल ने 4 रन दे कर 4 विकेट लिये,वहीं बिकाश ने 3,अनुज ने 2,पियुश नंदन ने 1 विकेट लिये।शानदार अर्धशतक लगाने वाले बिवेकानंद को कोच मनोज खाटेकर ने मैन ऑफ द मैच देकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा की इसबार जहानाबाद SGFI अंडर 14,अंडर 17,अंडर 19,की तीनो फॉर्मेट में बेहतरीन खेल का परिचय देगी।आज जहानाबाद मे अंडर 14 का ट्रायल है,तट्रायल की सारी तैयारियाँ हो चुकी है,
Share this content:



Post Comment