Loading Now
×

विवेक के ऑल राउंड प्रदर्शन से जैगुआर जूनियर्स ने वाई सी सी को दी मात

पटना 07 नवंबर: आज स्थानीय मनोज कमलिया स्टेडियम में जैगुआर अकादमी और वाई सी सी एकादश के बीच एक प्रदर्शनी मैच खेला गया !

वाई सी सी के कप्तान बंटी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला लिया ! निर्धारित 35 ओवर्स में वाई सी सी ने 189 रन का स्कोर खड़ा किया !

वाई सी सी की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए बल्लेबाज रोहित ने 50 रन बनाए ! इसके अलावा प्रियांशु 28, आलम 22 एवं आकाश 21 प्रमुख स्कोरर रहे ! जैगुआर के गेंदबाजों ने पूरे मैच में जबर्दस्त गेंदबाज़ी की रखी और वाई सी सी के किसी भी बल्लेबाज को रन बनाने का मौका नहीं दिया।

जैगुआर की ओर से आदित्य किशोर ने 4 ओवर्स में मात्र 5 रन दिए हालाँकि वे विकेट से वंचित रहे, जबकि बर्थडे बॉय विशाल ने 25 रन देकर 2 विकेट, इनके अलावा आदिल, आयुष, विवेक और मोहित ने 1-1 विकेट लिए !

190 रन का के लक्ष्य का पीछा करने जैगुआर की ओर से सानू और ऋषि ने की ! शुरुआत धीमी होने के बावजूद इनदोनो की जोड़ी ने 49 रन की साझेदारी की ! तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आये विवेक ने शानदार 65 रनों की पारी खेली और अंत तक नाबाद रहे !

विवेक के अलावा ऋषि ने 42, सानू 33 , सौरभ 12, गुड्डू 15 और योगेश ने विवेक के साथ नाबाद रहते हुए 12 रन बनाये !
वाई सी सी की और से विनीत ने 2, रोहित ने 2 और सत्यम ने एक विकेट लिये ।विवेक ( नाबाद 65 रन, 1 विकेट) को *श्री कन्हाई यादव* ने पुरुस्कृत किया !

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
11 + 8 = ?