किशनगंज: जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला लिग सत्र 2023-24 ए डिविजन का आज 18वां मुकाबला रुईधासा टाउन क्लब बनाम एच एफ सी सी हलीम चौक के बीच 35-35 ओवरों का खेला गया जिसमें रुईधासा टाउन क्लब ने टोस जित कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए 33.1 ओवर में सभी विकेट होकर 210 रन बनाएं जिसमें शुभम सिंह ने 39 गेंद का सामना करते हुए 9 चौके की मदद से 52 रन विवेक श्रेष्ठा ने 26 गेंद का सामना करते हुए 7 चौके और दो छक्के की मदद से 40 रन एवं चिंटू ने 38 गेंद का सामना करते हुए एक चोके और 2 छक्के की मदद से 27 रन बनाएं वही हलीम चौक की ओर से गेंदबाजी करते हुए मार्शल और अमन पासवान ने तीन-तीन विकेट एवं तौसीफ और जीशान ने दो-दो विकेट हासिल किया।
211 रन के का पीछा करने उतरी एच एफ सी सी हलीम चौक 30.3 ओवर में 199 रन ही बना सकी जिसमें मार्शल किस्कु ने 40 गेंद का सामना करते हुए पांच चौके और एक छक्के की मदद से 38 रन मोहिर आलम ने 42 गेंद का सामना करते हुए 6 चौक की मदद से 35 रन बनाएं वही रुईधासा टाउन क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए विवेक श्रेष्ठा ने पांच विकेट के कोस्तव दास ने तीन विकेट एवं अभिजीत दास और राजा मंडल ने एक-एक विकेट हासिल किया।
5 विकेट एवं 40 रन बनाने वाले विवेक श्रेष्ठा को मैन ऑफ द मैच चुना गया मैन ऑफ द मैच विवेक श्रेष्ठा को केडिसिए के संयोजक गणेश साह ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। आज के अंपायर थे आकाश झा एवं कमरे आलम वही स्कॉरर थे गौरव कुमार।
Share this content:
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…