Loading Now
×

विंटर सीरीज : राजवीर सिंह के नाबाद अर्धशतक से बसावन पार्क क्रिकेट अकैडमी विजयी

पटना : बसावन पार्क क्रिकेट अकैडमी द्वारा आयोजित 3 मैच की 40 ओवर की विंटर सीरीज एस.के.पी.क्रिकेट अकादमी अंडर-16 और बसावन पार्क क्रिकेट अकैडमी अंडर-16 टीमों के बीच पटना के ज़ेन-नेक्स क्रिकेट अकादमी के मैदान पे खेला गया!

आज सीरीज के पहले मुकाबले में एस.के.पी.क्रिकेट अकादमी के कप्तान आर्यवीर कुशवाहा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया! श्रेयांस राज ने शानदार स्विंग गेंदबाजी (3 विकेट) करते हुए एस.के.पी.क्रिकेट अकादमी की टीम को 124 रनों पर 23.4 ओवर में आउट कर दिया!एस.के.पी.क्रिकेट अकादमी के लिए अदव्य वर्धन ने तेज 46 रन 37 गेंद और कप्तान आर्यवीर कुशवाहा ने 29 रन 33 गेंद में बनाये!बसावन पार्क क्रिकेट अकैडमी के लिए गेंदबाजी में श्रेयांस राज ने 3 विकेट, ओम प्रकाश ने 3 और कप्तान मोहित झा नें 2 विकेट लिये!

125 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बसावन पार्क क्रिकेट अकैडमी ने राजवीर सिंह के धैर्यपूर्वन नाबाद अर्धशतक 50 रन 97 गेंद, आदित्य राज 17 रन और वंश के 15 रनों के पारी के बदौलत लक्ष्य को 32 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया!
बसावन पार्क क्रिकेट अकैडमी के श्रेयांस राज को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ मैच का पुरस्कार कोच अजीत सिंह ने प्रदान किया!

इस मैच के शुभारम्भ के अवसर पर पूर्व रणजी खिलाड़ी और बी सी सी आई कोच मनीष ओझा ने अति ही महत्वपूर्ण टिप्स खिलाड़ियों को दिये और हौसला अफजाई किये!

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
9 + 8 = ?