Loading Now
×

वाईसीसी ने मुंगेर सीए को पराजित कर जीता सूर्यगढ़ा टी-20 का ख़िताब

लखीसराय 21 मार्च: लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा के स्थानीय प्लस टू हाई स्कूल मैदान में आयोजित सूर्यगढ़ा टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का कल 20 मार्च को फाइनल मुकाबला खेला गया जिसमे वाईसीसी सूर्यगढ़ा ने मुंगेर क्रिकेट एकेडमी को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया।।

फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी वाईसीसी की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर गोपाल के 40 रन,अमित के 38 रन,सुदर्शन और नीलेश के 17-17 रनों के मदद से कुल 189 रनों के स्कोर बनाया।गेंदबाजी में मुंगेर के ओर से ऋषव तीन,गौरव दो,अभिराज व सैयद गुलरेज़ को एक एक विकेट मिला।। IMG-20210320-WA0095-300x225 वाईसीसी ने मुंगेर सीए को पराजित कर जीता सूर्यगढ़ा टी-20 का ख़िताब IMG-20210320-WA0096-300x225 वाईसीसी ने मुंगेर सीए को पराजित कर जीता सूर्यगढ़ा टी-20 का ख़िताब

190 रनों के जबाब में उतरी मुंगेर क्रिकेट एकेडमी के बल्लेबाज अभिराज के 49 रन,बिनीत के 23 रन और अश्विनी के 18 रनों के मदद से सिर्फ 17.3 ओवर में 137 रन बनाकर ऑल आउट हो गया।गेंदबाजी में अमित ने पांच विकेट,सुदर्शन तीन विकेट,राणा रूपेश व धनंजय को एक एक विकेट मिला। इस तरह वाईसीसी की टीम 42 रन से जीतकर चैंपियन बना।

इस मौके पर उपस्थित S D P O रंजन कुमार के द्वारा विजेता टीम वाईसीसी सूर्यगढ़ा टीम को विजेता ट्रॉफी दिया गया जबकि सूर्यगढ़ा थाना अध्यक्ष चंदन कुमार के द्वारा उपविजेता ट्रॉफी मुंगेर क्रिकेट एकेडमी को दिया गया।।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
7 + 8 = ?