Loading Now
×

मधेपुरा जिला क्रिकेट लीग में यंग स्टार सिंघेश्वर 7 विकेट से जीता

मधेपुरा : जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में बीएन मंडल स्टेडियम खेल मैदान में जिला क्रिकेट लीग 2023- 24 आज सातवां मैच यंग स्टार सिंघेश्वर बनाम घुरगांव क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।

घुरगांव के कप्तान अमृत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर के मैच 7 विकेट खोकर 142 रन बनाए, जिसमें अनस ने 41 रन बनाए, अमृत 22 रन बनाए,और शुभ 28 रन बनाये, यंग स्टार के गेंदबाज उज्जवल ने 1 विकेट लिए,सुबोध 2 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी यंग स्टार की टीम 3 विकेट खोकर 145 रन बना लिए, जिसमें आशीष 37 रन बनाए और राजा 34 रन बनाये, घुरगांव के गेंदबाज अनस ने 1 विकेट लिए, और अभिनाश ने 1 विकेट लिए, यह मैच यंग स्टार ने 7 विकेट से जीत लिया ,इससे पूर्व मधेपुरा ज़िला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव अमित कुमार आनंद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया।

मौके पर मौजूद जिला क्रिकेट संघ के ,सचिव राजीव शर्मा , कोषाध्यक्ष गौरीशंकर “टुनटुन” ,मधेपुरा जिला क्रिकेट संघ के पूर्व संयुक्त सचिव संजीव कुमार बंटू ,आलोक कुमार,अमन श्रीवास्तव मौके पर मौजूद थे। सचिव राजीव शर्मा ने बताया कि कल का मैच जेपी सीसी क्रिकेट क्लब बनाम एलेवन स्टार सिंघेश्वर के बीच खेला जाएगा। आज का निर्णायक थे अमरनाथ पोद्दार एवं मनोज गुप्ता थे।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
1 + 5 = ?