Loading Now
×

मुजफ्फरपुर जिला टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में पीके स्टार को 138 रनों से रौंद कर यूथ स्टार सेमीफाइनल में

मुजफ्फरपुर 25 दिसंबर:  मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ(उत्पल रंजन गुट) के तत्वावधान में मुसहरी के ईटीसी ग्राउंड पर खेली जा रही जिला टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर रही यूथ स्टार की टीम ने पुल बी से सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर लिया।

शनिवार को खेले गए मैच में उसने पीके स्टार को 138 रनों से पराजित किया । मैच में तूफानी अर्धशतक तक लगाने वाले यूथ स्टार के पियांशु को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यूथ स्टार की टीम ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 202 रनों का विशाल योग खड़ा किया। राजन ने 43 गेंदों पर 64 रनों योगदान दिया। जबकि प्रियांशु ने महज 28 गेंदों पर नाबाद 50 रन ठोक दिए । अल्तमस ने 37 रनों का योगदान दिया ।पीके स्टार के रेहान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 12 रन देकर तीन विकेट झटके। राजा को एक सफलता हाथ लगी।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीके स्टार की टीम 17.2 ओवर में 64 रन बनाकर आउट हो गयी। अनवर ने 18 रनों का योगदान दिया शेष कोई भी खिलाड़ी दहाई अंक में प्रवेश नहीं कर सका। यूथ स्टार के बसंत और आशुतोष ने तीन-तीन विकेट झटके ।रोहित को दो और प्रियांशु को एक सफलता हाथ लगी ।मैच के अंपायर मनोज कुमार और हर्षवर्धन तथा स्कोरर सुधीर कुमार रहे।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
5 + 9 = ?