Loading Now
×

तेलुगु टाइटंस और यू मुंबा के बीच मुकाबले से प्रो कबड्डी लीग सीजन -7 की शुरुआत आज होगा।

Khelbihar.com

तेलुगु टाइटंस और यू मुंबा के बीच मुकाबले से प्रो कबड्डी लीग के बहुप्रतीक्षित सातवें सीजन का आगाज शनिवार से होगा। यह मुकाबला हैदराबाद के गाचीबावली इंडोर स्टेडियम में खेला जाएगा। प्रतियोगिता का मार्की मैच शाम को होगा, जिसमें मौजूदा चैंपियन बेंगलुरु बुल्स का मुकाबला तीन बार की विजेता टीम पटना पाइरेट्स से इसी स्टेडियम में खेला जाएगा। पिछले 6 सीजन की सफलता के बाद, आयोजकों ने इस बार नए फॉर्मेट में यह लीग कराने का फैसला किया है। 

इस बार फैंस को उनकी पसंदीदा टीम को किसी विपक्षी टीम के खिलाफ डबल राउंड रॉबिन फॉर्मेट में दो बार भिड़ते देख सकेंगे। लीग का सातवां सीजन 20 जुलाई से 19 अक्टूबर तक खेला जाएगा जिसमें कुल 72 मैच होंगे। 

तीन महीने चलने वाला यह सीजन देश के 12 शहरों में आयोजित होगा, जिसके मुकाबले हैदराबाद, पटना, मुंबई, अहमदाबाद, चेन्नै, दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता, पुणे, जयपुर, पंचकूला और ग्रेटर नोएडा में खेले जाएंगे। प्लेऑफ की जगह फिलहाल तय नहीं की गई है। 

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
3 + 1 = ?