Loading Now
×

प्रदर्शनी क्रिकेट:-दीघा हिटर्स ने विकेएस स्पोर्ट्स एकेडमी को 107 रनों से पराजित किया।

Khelbihar.com

Patna: राजधानी के टिनेरी मैदान में खेले गए प्रदर्शनी क्रिकेट मैच में दीघा हिटर्स ने विकेएस स्पोर्ट्स एकेडमी 107 रनों से पराजित किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दीघा हिटर्स ने 33 ओवर में 186 रन बनाये जिसमे उज्वल पाण्डे ने शानदार अर्दश्तक 54 रन,आशीष 28 रन,अभिषेक भारती 25 का योगदान किया।गेंदबाजी में नेहाल ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4,पुष्कर 2 और सत्यम व रितिक को 1-1 विकेट मिला।

187 रनों के लक्ष्य के जबाब में विकेएस स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम 19 ओवर में सिर्फ 79 रन बनाकर सिमट गई जिसमे सत्यम 22,रोहित 13 और निहाल 7 रन बनाए।गेंदबाजी में प्रियेश और रौशन को 3-3 तथा अश्विनी को 2 ,मोनू व अंकित को 1-1 विकेट मिला।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
1 + 5 = ?