Loading Now
×

प्रदर्शनी क्रिकेट:-शशि(राबाडा) और अनूप के ऑलराउंडर प्रदर्शन से विकेएस स्पोर्ट्स एकेडमी जीती।

Khelbihar.com

पटना।। राजधानी के वीर कुंवर सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी परिसर में खेले गए प्रदर्शनी क्रिकेट मैच में वीर कुँवर सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी को शशि(राबाडा)ऑलराउंडर प्रदर्शन( 4 ओवर 33 रन 5 विकेट, और नाबाद 35रन) तथा अनूप के नाबाद अर्दश्तक 51 रन( 1 विकेट) के बदौलत स्टार एल्वेन को 42 रनों से हरा दिया।।

टॉस विकेएस स्पोर्ट्स एकेडमी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और बल्लेबाजो के उम्दा प्रदर्शन से निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 134 रन बनाए जिसमे अनूप ने 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 52* रन की पारी खेली उसके साथ ही आज के मैच के हीरो रहे शशि ने 3 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 35* रन बनाए , संजीत ने भी 25 रनों का योगदान दिया।।गेंदबाजी करते हुए स्टार एल्वेन के गब्बर 2 और राहुल चौधरी ने 1 विकेट निकाले।

IMG_20190820_180328 प्रदर्शनी क्रिकेट:-शशि(राबाडा) और अनूप के ऑलराउंडर प्रदर्शन से विकेएस स्पोर्ट्स एकेडमी जीती।
शशि (राबाडा) 4 ओवर 33 रन 5 विकेट
IMG_20190820_180314 प्रदर्शनी क्रिकेट:-शशि(राबाडा) और अनूप के ऑलराउंडर प्रदर्शन से विकेएस स्पोर्ट्स एकेडमी जीती।
अनूप 51 रन नाबाद 1 विकेट।

135 रनों के लक्ष्य के जबाब में उतरी स्टार एल्वेन की टीम शशि के घातक गेंदबाजी के सामने टिक न सकी और सिर्फ 16 ओवर में 92 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी हालांकि राहुल 23 रन और कुमोद 22 रन जरूर बनाये । विकेएस स्पोर्ट्स एकेडमी के शशि ने 4 ओवर में 33 रन देकर 5 विकेट और अनूप ने 3 ओवर में 18 रन देकर 1 विकेट लिए।।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
8 + 9 = ?