Loading Now
×

सीनियर महिला ट्रायल में चयनकर्ताओं की मनमानी,खिलाड़ियों को ट्रायल देने से रोका

Khelbihar.com

Patna: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन में कुछ ठीक नही है जी हां बिहार सीनियर महिला टीम का चयन ओपन ट्रायल आज मेनुअल हक़ स्टेडियम में शुरू हुई है जिसमे सेलेक्टर की मनमानी सामने आ रही है कुछ खिलाड़ियों को ट्रायल देने से रोका जा रहा है।

खेलबिहार को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिहार के पिछले साल खेल चुकी महिला खिलाड़ियों को ट्रायल देने से रोका जा रहा है जबकि बीसीए द्वारा जारी नोटिफिकेशन में साफ लिखा है किसी भी उम्र की खिलाड़ी ट्रायल में शामिल हो सकती है। जबकि पिछले साल की 4 खिलाड़ियों को ही ट्रायल देने की अनुमति है ऐसा क्यों?

क्रिकेट जानकारों ने खेलबिहार को बताया कि यह तो साफ तानाशाही है जब बिहार के इस साल प्रतिनित्व कर चुकी ही खिलाड़ी को ट्रायल में शामिल होने दिया जा रहा है तो पिछले साल की जो महिला खिलाड़ी है उसका क्या होगा।जबकि ओपन ट्रायल है तो किसी भी जिला के खिलाड़ी को ट्रायल देने की अनुमति होनी चाहिए। जबकि पिछले साल की 4 अन्य खिलाड़ियों को ट्रायल में शामिल होने की अनुमति दी गयी है जैसा कि बीसीए के वेवसाइट के नोटिफिकेशन में जारी है।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
11 + 7 = ?