Loading Now
×

गोपालगंज जिला क्रिकेट लीग:-मांझा की टीम ने थावे को 94 रनों से हराया।

Khelbihar.com

Gopalganj: गोपालगंज जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला लीग के दूसरे मुकाबले में मांझा की टीम ने थावे को 94 रनों से हरा दिया।

मांझा की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 37 ओवर में 227 रन बना कर ऑल आउट हो गई। कप्तान विजय यादव ने शानदार 78 रन, वाजिद ने 84 रन बनाये।गेंदबाजी करते हुई थावे के उज्ज्वल झा ने 4, विवेक ने 3 विकेट लिये।

228 रनों के लक्ष्य को पाने उतरी थावे की टीम 33.3 ओवर में 133 रन पर आल आउट हो गयी जिसमे सोनू ने सर्वाधिक 33 रन बनाए,गेंदबाजी में मांझा के विजय यादव ने 3, महताब ने 3 विकेट चटकाये। इस मौके पर अध्यक्ष चंद्रवंश गिरी, सचिव कुमार वंश गिरी, राजीव रंजन गोलू मौजूद थे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment