Loading Now
×

सहरसा लीग:टाउन क्रिकेट क्लब 5 विकेट से विजयी।

Khelbihar.com

Saharsa:सहरसा जिला क्रिकेट संघ द्वारा पटेल मैदान में आयोजित रणधीर वर्मा मेमोरियल सीनियर डिवीज़न जिला क्रिकेट लीग 2019-20 का आज का मैच कोशी स्मैशर्स एवं टाउन क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।

निर्धारित 35 ओवर के मैच में कोशी स्मैशर्स के कप्तान विनीत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।पहले बल्लेबाजी करती हुई कोशी स्मैशर्स ने कप्तान विनीत के 65 रन (49 बॉल),मोहित के 20 रन(50 बॉल),सोनू के 18 रन(15 बॉल),शुभम के 12 रन(18 बॉल),अंशु के 14 रन (22 बॉल) की सहायता से 9 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाया जिसके जवाब में टाउन क्रिकेट क्लब ने आकाश के 37 रन (37 बॉल),आफताब के 35 रन(25 बॉल),विवेक के 23 रन(17 बॉल),राहुल के 21 रन(32 बॉल),शाहिद के 13 रन(11 बॉल) की सहायता से 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाया

इस प्रकार टाउन क्रिकेट क्लब ने कोशी स्मैशर्स को 5 विकेट से पराजित किया।टाउन क्रिकेट क्लब की ओर से विष्णु ने 7 ओवर में 4 मेडेन 13 रन देकर 3 विकेट,साहिल ने 6 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट,सचिन,उज्ज्वल एवं आफताब ने 1-1 विकेट प्राप्त किया जबकि कोशी स्मैशर्स की ओर से विनीत ने 4 ओवर में 38 रन देकर 3 विकेट,मोहित एवं अंशु ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।

आज के मैच के निर्णायक बिश्वनाथ कुमार एवं गौरव तथा स्कोरर मुरली मनोहर थे।आज के मैच में सहरसा जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष मसूद आलम,सचिव बादल कुमार,संयुक्त सचिव राजेश कुमार सिंह,कोषाध्यक्ष सुभाष कुमार,पीयूष कुमार सिंह,निलेन्दु झा,नसीम आलम,फूल,पुरुषोत्तम कुमार,पंकज कुमार ठाकुर इत्यादि उपस्थित थे।
मैच के सफल संचालन अनंत,राजहंस,कुमोद,दीपक,सागर,रितुराज,अंशु,पंकज,अभिनव,लव,सारिक का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment