Loading Now
×

सॉफ्टबॉल के खिलाड़ीयो को करेगी संघ सम्मानित।

पटना : सत्र 2022 – 23 में सीनियर, जूनियर, सब जूनियर, जोनल और इन्टर जोनल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों को बिहार सॉफ्टबॉल संघ दिनांक 26 मार्च को सुबह 11 बजे लोहिया नगर माउंट कार्मेल हाई स्कूल कंकड़बाग में सम्मान व प्रमाणपत्र प्रदान करेगी|

इस बात की जानकारी देते हुए संघ के महासचिव प्राची शर्मा ने बताया कि सम्मान पाने वाले खिलाडियों को बिहार राज्य कला संस्कृति एवं युवा विभाग के निदेशक संजय कुमार संघ के चेयरपर्सन मीनू सिंह, अध्यक्ष गौतम कनोडिया करेंगे, वहीं संघ के सभी सदस्य भी उपस्तिथ रहेंगे| महासचिव प्राची शर्मा ने बताया कि सभी चयनित सम्मान पाने वाले खिलाडियों की सूची संयुक्त सचिव रूपक कुमार तैयार करेंगे|

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment