Loading Now
×

शिवहर जिला अंडर -16 खिलाड़ियों का ट्रायल 15 अप्रैल को

पटना : बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर 16 क्रिकेट प्रतियोगिता हेतु शिवहर जिला टीम गठन के लिए दिनांक 15/04/2023 को ट्रायल रखा गया है। शिवहर जिला क्रिकेट संघ से निबंधित वैसे सभी खिलाड़ी जिनकी जन्म तिथि 01/09/2007 या इस तिथि के बाद की है, वे सभी इस ट्रायल में भाग ले सकते हैं।

उक्त जानकारी देते हुई जिला क्रिकेट संघ के सचिव नवीन कुमार ट्रायल में खिलाड़ी अपने साथ बिहार क्रिकेट संघ द्वारा जारी रजिस्ट्रेशन फॉर्म को पूरी तरह भर कर एवं आवश्यक सभी सर्टिफिकेट की स्वअभिप्रमाणित प्रति उसके साथ लगाकर लाएंगे। फॉर्म एवं सर्टिफिकेट सत्यापन के पश्चात् हीं खिलाड़ी ट्रायल में भाग ले सकेंगे।

प्लेयर्स रजिस्ट्रेशन फॉर्म इस मैसेज के साथ संलग्न किया जा रहा है।ट्रायल तिथि एवं समय- 15/04/2023 (शनिवार), सुबह 9 बजे से ट्रायल स्थल- श्री नवाब हाई स्कूल का मैदान, शिवहर।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment