श्यामल सिन्हा U16 वनडे ट्रॉफी : गोपालगंज ने अरवल को 127 रनों से हराया।
सीतामढ़ी : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित U 16 श्यामल सिन्हा क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला क्वार्टर फाइनल मैच सीतामढ़ी के जानकी स्टेडियम में , गोपालगंज बनाम अरवल के बीच खेला गया , जिसमें गोपालगंज की टीम ने 127 रनों से जीत दर्ज की।
इस मैच मे अरवल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया । पहले बैटिंग करते हुए गोपालगंज निशांत कुमार के 74 रन और आर्यन यादव के 34 रनो के बदौलत 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 266 रन बनाया। अरवल की तरफ से आयुष कुमार ने 3 और उत्सव ने 1 विकेट चटकाए।

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरीअरवल की टीम 31.5 ओवर मे 10 विकेट के नुकसान पर 139 रन ही बना सकी । अरवल की तरफ से आयुष ने 42 रन और रणवीर ने 27 रन बनाए । गोपालगंज की तरफ से गेंदबाजी करते हुए गुलाम मुस्तफा ने 4 विकेट और विकास ने 2 विकेट चटकाए। गोपालगंज के गुलाम मुस्तफा को उसके शानदार प्रदर्शन हेतु उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
आज के इस मैच में सीईओ श्याम किशोर प्रसाद , संघ के सचिव ज्ञान प्रकाश उर्फ रिंकू सिंह, संयोजक विवेक मिश्रा व अंपायर के रूप में वेद प्रकाश तथा नीरज,और स्कोरर की भूमिका में वरूण सिंह और सुमन कुमार उपस्थित थे। कल का मैच गया बनाम मुजफ्फरपुर के बीच दूसरा क्वॉटर फाइनल का मैच खेला जाएगा।
Share News:




Post Comment