Loading Now
×

ईस्ट चम्पारण लीग:- रोमांचक मुकाबले में आजाद क्रिकेट क्लब 1 विकेट से जीता।

Khelbihar.com

Motihari:ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड 3 पर खेले गए मुकाबले में चंद्रशेखर आजाद क्रिकेट क्लब ने कनौजिया क्रिकेट एकेडमी को एक रोमांचक मुकाबले में 1 विकेट से पराजित कर दिया।

टॉस जीतकर पहले खेलते हुए कनौजिया की टीम ने रमन के 65 और अभिषेक के 33 रन के बदौलत 156/10(28.4) का स्कोर बनाया।चन्द्रशेखर के तरफ से रवि व शांतनु ने 3-3 विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंद्रशेखर की टीम ने 28 वे ओवर में 157/9 का स्कोर बनाते हुए मैच को 1 विकेट से जीत लिया।उसके मैन ऑफ द मैच बल्लेबाज अंकुर ने 49 व चंदन ने 30 रन का योगदान दिया।कनौजिया एकेडमी के तरफ से गेंदबाजी में रमण और अभिषेक ने 2-2 विकेट लिए।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जी के स्पोर्ट्स शॉप के तरफ से अंकुर को दिया गया।मैच में अम्पायर की भूमिका में डिस्ट्रिक्ट पैनल के बी जमा सिद्दकी और सौरव कुमार ने निभाया।स्कोरर की भूमिका में आशीष कुमार रहे।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
5 − 4 = ?