क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पौड़ी से रजिस्टर क्लब के साथ संघ की हुई बैठक
[ad_1]
पौड़ी 25 मार्च: क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पौड़ी के तत्वावधान में पौड़ी डिस्ट्रिक्ट में रजिस्टर्ड सभी क्रिकेट क्लब की पहली ऑल क्लब मीट का आयोजन होटल कॉर्बेट पैराडाइज , कोटद्वार में 23 मार्च को किया गया ।
मीटिंग में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पौड़ी से पंजीकृत क्लब्स के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए । क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पौड़ी के सचिव आशीष रावत द्वारा डिस्ट्रिक्ट पौड़ी में एसोसिएशन द्वारा क्रिकेट के विकास के लिए किए गए कार्यों व आयोजन के सम्बंध में जानकारी दी गई ।
साथ ही डिस्ट्रिक्ट पौड़ी में क्रिकेट व युवा क्रिकेटर्स के सर्वांगीण विकास के लिए एसोसिएशन की भविष्य की रणनीति के विषय में बताया । इस दौरान विभिन्न क्लबस के प्रतिनिधियों द्वारा दिये गए सुझावों पर चर्चा की गई तथा उनकी विभिन्न समस्याओं का समाधान किया गया
मीटिंग में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ पौड़ी के सचिव आशीष रावत , समन्वयक जगतराम डबराल , दीपक बड़थ्वाल , गजेंद्र नेगी , सुधांशु नेगी के अतिरिक्त विभिन्न क्लबों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।
[ad_2]
Source link
Share this content:

Post Comment