Loading Now
×

राम जपन राय मेमोरियल अंतर विद्यालय खो खो प्रतियोगिता सम्पन्न, देखे विजेता टीम को

Khelbihar.com

Patna:मंकी स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में मोईनुल हक स्टेडियम,राजेंद्र नगर,पटना में सम्पन्न हुए प्रथम राम जपन राय मेमोरियल अंतर विद्यालय खो खो प्रतियोगिता के बालक वर्ग के फाइनल मैच में राजकीय बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेन्द्र नगर ने डी.ए.वी.विधुत बोर्ड कॉलोनी को 11-09 से एवं बालिका वर्ग में डी. ए. वी. विधुत बोर्ड कॉलोनी ने माउन्ट कार्मेल स्कूल को 4 अंकों से पराजित कर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के बालक वर्ग में तीसरा डी वाई पाटिल स्कूल को एवं बालिका वर्ग में मोरल डेवलोपमेन्ट स्कूल को प्राप्त हुआ।
खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार वितरण बी.डी.पब्लिक स्कूल की प्राचार्या डॉ. मीरा कुमारी, बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर, बिहार शारारिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रौशन सिंह धोनी, बिहार सॉफ्ट टेनिस के सचिव धर्मवीर कुमार व स्व. राम जपन राय के सुपुत्र गौरव कुमार ने किया।

अतिथियों का स्वागत आयोजन अध्यक्ष संजय कुमार व धन्यवाद ज्ञापन आयोजन सचिव डॉ. सुदर्शन कुमार ने किया।इस अवसर पर रवि प्रकाश, राकेश कुमार, मो.मंसूर आलम,नीरज कुमार, विकास कुमार, अभिषेक कुमार, हर्ष ,रानी कपूर, रिंकू कुमारी सहित अनेक गण्य मान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
12 + 6 = ?