Loading Now
×

फ़ीफ़ा 2022 वर्ल्डकप विवाद में गिरफ्तार हुए यूएफा के पूर्व अध्यक्ष मिशेल प्लातीनी।

Khelbihar.com

पेरिस।। यूएफा के पूर्व अध्यक्ष मिशेल प्लातीनी को 2022 विश्व कप की मेजबानी कतर को सौंपने की जांच के संदर्भ में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। जांच की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने यह जानकारी दी है मीडिया को।।

महान फुटबॉल खिलाड़ी प्लातीनी को 2007 में यूरोपीय फुटबाल की संचालन संस्था का प्रमुख चुना गया था। कतर को 2022 विश्व कप की मेजबानी सौंपने के मामले की जांच कर रही फ्रांस की भ्रष्टाचार रोधी पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है। कतर को विश्व कप की मेजबानी सौंपने के फैसले से विवाद हो गया था क्योंकि भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच इसकी व्यावहारिकता पर सवाल उठाए गए थे।

कतर पर विश्व कप की मेजबानी हासिल करने के लिए वोट खरीदने का आरोप लगा था और इसके बाद अमेरिका के स्वतंत्र जांचकर्ता माइकल गार्सिया की रिपोर्ट में कई संदिग्ध वित्तीय लेने-देन का खुलासा हुआ। इनमें से कई सेंड्रो रोसेल से जुड़े थे जो बार्सीलोना के पूर्व अध्यक्ष थे। रोसेल ने कतर के सलाहकार की भूमिका निभाई थी।

तीन बार बेलोन डियोर खिताब जीतने वाले प्लातीनी के 2016 में ब्लाटर की जगह फीफा अध्यक्ष बनने की उम्मीद थी लेकिन इसके बाद वह विवादों में फंस गए और तब से खुद को पाक साफ साबित करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
8 − 7 = ?